तुमगा में इंद मेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
प्रखंड के सिकरियाटांड़ तुमगा टोली में इंद मेला का आयोजन किया गया। ईंद मेला का उदघाटन मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड...

पाकरटांड़, प्रतिनिधि।
प्रखंड के सिकरियाटांड़ तुमगा टोली में इंद मेला का आयोजन किया गया। ईंद मेला का उदघाटन मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड के मशहूर नागपुरी कलाकार राजदेव नायक के द्वारा मां दुर्गे के भजन के साथ शुरू की गई। इस मौके पर पूरा माहौल भक्ति का रस में घुल गया। मौके पर राजेश सिंह ने कहा प्राचीन काल से सनातन संस्कृति में हम किसी भी अच्छे कार्य से पूर्व या अच्छे कार्य के बाद ईश्वर को धन्यवाद देते हैं। जहां पर विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। और ईश्वर को सदैव इसी प्रकार क्षेत्र में सुख समृद्धि बनाए रखने की अपील की गई। थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन से विलुप्त हो रही सभ्यता एवं संस्कृति से लोगों का जुड़ाव बना रहता है। लोग ऐसे आयोजन कर समाज में एक नया संदेश देते हैं। उन्होंने नशा पान, अंधविश्वास साइबर क्राइम आदि चीजों पर लोगों को जागरूक नागरिक बनने की अपील की। वही पंचायत के मुखिया ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में सुहाना देवी, मांदर सम्राट हुलास महतो, केशो देवी, संगम एवं दिव्य डांसर झारखंड के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। मंच संचालन लालधन बड़ाईक ने की। इधर आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही।
