ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाक्रिसमस जीवन में खुशियां लाता है: फादर अलेक्जेंडर

क्रिसमस जीवन में खुशियां लाता है: फादर अलेक्जेंडर

खंड के साहुबेड़ा चर्च मैदान में ऑल चर्चेस समिति के द्वारा क्रिसमस गैदरिंग सह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्रिसमस गैदरिंग का उद्घाटन बाकी पल्ली के पुरोहित फादर अलेक्‍जेंडर कुल्लू ने फीता...

क्रिसमस जीवन में खुशियां लाता है: फादर अलेक्जेंडर
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाTue, 17 Dec 2019 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के साहुबेड़ा चर्च मैदान में ऑल चर्चेस समिति के द्वारा क्रिसमस गैदरिंग सह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्रिसमस गैदरिंग का उद्घाटन बाकी पल्ली के पुरोहित फादर अलेक्‍जेंडर कुल्लू ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विभिन्न मंडली व बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अपने संदेश में फा अलेक्‍जेंडर कुल्लू ने कहा क्रिसमस जीवन में खुशियां लाता है। प्रभु यीशु ने मानव जीवन को खुशियां मनाने के लिए क्रिसमस के रूप में तोहफा दिया है। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे क्रिसमस की बधाई दी।वहीं सांता क्लॉज ने बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन कमिल डांग ने किया। इस अवसर पर फादर स्टेफन मिंज, फादर रॉबर्ट गुड़िया, मुखिया आसेन डांग,तुरतन गुड़िया प्रचारक मार्टिन तोपनो, मंगल तोपनो के अलावा कैथलिक सभा एवं महिला संघ के सदस्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें