निरंतर प्रार्थना से हम ईश्वर के नजदीक पहुंचते हैं: सुदीप गुड़िया
सीएनआई चर्च सोड़ा नवाटोली में दो दिवसीय मसीही सेवा महिला संगति सह विश्व प्रभुवार पाठशाला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि निरंतर प्रयास और प्रार्थना से सफलता प्राप्त होती है। युवतियों को शिक्षा और अपने जीवन को साकार करने पर जोर दिया गया।

बानो, प्रतिनिधि। सीएनआई चर्च सोड़ा नवाटोली में दो दिवसीय मसीही सेवा महिला संगति सह विश्व प्रभुवार पाठशाला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में आशिमा श्रद्धा कंडुलना व विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक सुदीप गुड़िया उपस्थित थे। मौके पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि हर क्षेत्र में लगातार प्रयास करने से ही हमें सफलता मिल सकती है। निरंतर प्रार्थना से हम ईश्वर के नजदीक पहुंचते हैं। जब हम ईश्वर के नजदीक होंगे तो सफलता का सीढ़ी में आगे बढ़ते रहेंगे। युवती अपने जीवन को साकार बनाने में लगातार प्रयत्न करें। जीवन मे शिक्षा से ही आगे बढ़ सकते है।
समाज के विकास के लिये दोनों की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सभा नेत्री श्वेता तिर्की , सचिव रीता कुजूर , कोषाध्यक्ष शिशिर तोपनो, जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, पादरी मुकुट कंडुलना, सचिव रोशन हस्सा, प्रचारक इपिल हेमरोम, दिलबर हेमरोम, अनूप मिंज, विल्सन कंडुलना, अभिषेक भेंगरा, बेला होरो आदि उपस्थित थे। -

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




