Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsChrist King Festival Celebrated with Grandeur in Simdega District
प्रखंडों के आरसी चर्च में धूमधाम से मना ख्रीस्त राजा का पर्व

प्रखंडों के आरसी चर्च में धूमधाम से मना ख्रीस्त राजा का पर्व

संक्षेप:

सिमडेगा जिले के सभी प्रखंडों में रविवार को ख्रीस्त राजा पर्व धूमधाम से मनाया गया। आरसी चर्च में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। विधायक नमन बिक्सल क्सल कोंगाड़ी ने लोगों को बधाई दी और प्रभु येसु मसीह के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कई प्रमुख लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Nov 23, 2025 07:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सभी प्रखंडों में रविवार को ख्रीस्त राजा पर्व धूमधाम से मनाया गया। मौके पर आरसी चर्च में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मौके पर शोभायात्रा भी निकाली गई। कोलेबिरा बरवाडीह चर्च में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नमन बिक्सल क्सल कोंगाड़ी भी शामिल हुए। विधायक ने लोगों को ख्रीस्त राजा पर्व की बधाई दी। उन्होंने प्रभु येसु मसीह को सृष्टी का राजा बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्ररित किया। इस दौरान मिस्सा पूजा का भी आयोजन हुआ। जहां पल्ली पुरोहित फा सेबेस्टियन ऐक्का, फा एडवर्ड डुंगडुंग, फा ब्रिसियुस तिर्की, फा निसदोर एक्का, फा सुदेश सुम्मेलन मिंज आदि उपस्थित थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, राकेश कोंगाडी, तजमूल अहमद, कुलदीप सोरेंग, काथलिक सभा अध्यक्ष फुलजेंम्स कंडुलना, सचिव शैलेश बा:, पीटर डुंगडुंग, रुबेन डुंगडुंग आदि उपस्थित थे। इधर ठेठईटांगर के जामपानी पल्ली में भी ख्रीस्त राजा पर्व के मौके पर पल्ली पुरोहित फादर गब्रिएल डुंगडुंग की अगुवाई में मिस्सा पूजा हुई। उनका सहयोग सहायक पाली पुरोहित फादर संदीप कुमार खेस ने किया। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, विलियम केरकेट्टा, झामुमो नेता राजेश टोप्पो, सिस्टर सीमा मिंज, सिस्टर कोरनेलिया, कोर्निया, विजय सोरेंग, रसाल बिलुंग आदि उपस्थित थे। कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ मे ख्रीस्त राजा का पर्व धुमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर बिशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मिस्सा पूजा में पल्ली पुरोहित डीन फादर राजेश केरकेट्टा, फादर एरिक जोसेफ कुल्लु, फादर रफायल, फादर क्लेमेंट, फादर अलबिनुस आदि उपस्थित थे। मौके पर आयोजित झांकी में प्रथम हजारीबेड़ा मंडली, द्वितीय नया टोली मंडली, तृतीय कोम्बाकेरा मंडली को मिला।