पांच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव में विजेता हुए सम्मानित

Nov 17, 2025 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा के हिलव्यूह पब्लिक स्कूल में बाल दिवस, झारखंड स्थापना दिवस एवं वार्षिक खेल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झारखंड के लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्या ने खेलों के महत्व पर बल दिया और विजेताओं को सम्मानित किया।

पांच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव में विजेता हुए सम्मानित

सिमडेगा, प्रतिनिधि। हिलव्यूह पब्लिक स्कूल सिमडेगा में सोमवार को बाल दिवस, झारखंड स्थापना दिवस एवं वार्षिक खेल महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा दीप जलाकर किया गया। मौके पर चाचा नेहरू के फोटो को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा झारखंड के लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्या पूनम मिलिंद ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ टीमवर्क बनाने के लिए जरुरी हो। खेल अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित करता है। बताया गया कि पांच दिवसीय खेल महोत्सव में प्राइमरी से लेकर वरिष्ठ वर्ग तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया।

मौके पर लंबी कूद, शोट पुट, गोला फेंक, कबड्डी, खो-खो, नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच फ्रोग रेस, सैक रेस, बैलून रेस, बिस्किट रेस आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मार्च-पास्ट का भी आयोजन किया गया। इसके बाद प्रधानाचार्या ने विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक विक्रम प्रसाद ने किया। सफल बनाने में पीटीआई टीचर प्रभु सहाय मिंज तथा वार्षिक महोत्सव के प्रभारी हेमंत कुमार, अमित प्रधान आदि का योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।