चिक बड़ाईक समाज की बैठक में शिक्षा व समाजिक सुधार पर दिया जोर
रविवार को हुरदा स्कूल के समीप चिक बड़ाईक समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक सुधार पर चर्चा हुई। धर्म परिवर्तन की घटनाओं और नशाखोरी के मुद्दों पर चिंता व्यक्त की गई। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अगली बैठक 10 मार्च को होगी।

बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुरदा स्कूल के समीप रविवार को चिक बड़ाईक समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेश बड़ाईक ने की। बैठक में समाज की एकजुटता,शिक्षा और सामाजिक सुधार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान समाज में बढ़ती धर्म परिवर्तन की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। उपस्थित लोगों ने जागरूकता,आपसी एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने की बात कही गई ताकि लोग अपनी पहचान और परंपराओं से जुड़े रहें। इसके अलावा समाज में बढ़ती नशाखोरी पर भी चिंता जताई गई। बैठक में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
समाज की अगली बैठक दस मार्च को हुरदा स्कूल बगीचा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजेश बड़ाईक, बिनोद बड़ाईक, मनोज बड़ाईक, कर्मा बड़ाईक, बबलू बड़ाईक, कृष्णा बड़ाईक, लालधर बड़ाईक, संतोष बड़ाईक सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


