चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने नप के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित
सिमडेगा में चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नप के सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। शांति भवन मेडिकल सेंटर के आलोक रॉय ने किफायती इलाज की सुविधा का उल्लेख किया और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने की बात कही।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा मंगलवार को आनंद भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नप के सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं एसएमसी बीरु के संचालक आलोक रॉय को सम्मानित गया। कार्यक्रम में नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रिंकू सहित सभी वार्डों के पार्षद, नगर परिषद के प्रशासक अरविंद तिर्की, शांति भवन मेडिकल सेंटर के संचालक आलोक रॉय और विश्वजीत कुमार, कविता शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा नप प्रशासक और जनप्रतिनिधियों के समक्ष व्यापारियों की समस्याओं को रखते हुए मार्केट कॉम्प्लेक्स के दुकानों के बढ़े हुए किराया को निरस्त करना, सड़क के फ्लैंक को भरना, अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर व्यापारियों की परेशानी को दूर करना के अलावे नियमित सफाई, मार्केट कॉम्प्लेक्स में पेयजल की समुचित व्यवस्था आदि समस्या रखते हुए समाधान की मांग की गई।
चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा रखी समस्याओं को सुनकर नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स को भरोसा दिलाया है कि जो समस्याएं रखी गई उस पर जल्द समाधान किया जाएगा। वहीं प्रशासक अरविंद तिर्की ने भी व्यापारियों की समस्याओं को दूर करते हुए कहा कि नगर परिषद नगर वासियों को सुविधा देने के लिए कटिबद्ध है। कार्यक्रम में उपस्थित मेडिका कोलकाता के ऑनर आलोक रॉय ने बताया कि शांति भवन मेडिकल सेंटर में जिला वासियों के लिए किफायती दर पर हाईटेक इलाज की सुविधा मेदांता ग्रुप द्वारा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मेदांता ग्रुप सिमडेगा में कई स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को बहाल किया है। जो बेहतर से बेहतर इलाज देने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने चैंबर ऑफ कॉमर्स के मिलकर जिले वासियों के लिए समय समय पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित करने की बात कही है। मौके पर पप्पू चौधरी, मिथिलेश प्रसाद, अभय विश्वकर्मा, लखन गुप्ता, नवीन सिंह, योगेंद्र रोहिल्ला, सुधीर जैन, राजेश केसरी, पिंटू भारती, कैलाश अग्रवाल, अमित गोयल, अनिल माझरिया, सहजादा प्रिंस, सौरभ बंसल, आलोक सिंह, रामजी यादव, बबलू खान, अरुण सिंह, अजीमुल्ला अंसारी, शैलेश अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


