ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाचैत्र नवरात्र आज से, पुजा पंडाल में सादगी से होगा केवल पुजन कार्यक्रम

चैत्र नवरात्र आज से, पुजा पंडाल में सादगी से होगा केवल पुजन कार्यक्रम

मां दुर्गा की आराधना का महापर्व बुधवार से शुरू हो जाएगा। भक्तजन नौ दिनों तक मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहेंगे। इन नौ दिनों में दिन हो या रात केवल देवी दुर्गा की ही आराधना की जाती...

चैत्र नवरात्र आज से, पुजा पंडाल में सादगी से होगा केवल पुजन कार्यक्रम
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाWed, 25 Mar 2020 12:14 AM
ऐप पर पढ़ें

मां दुर्गा की आराधना का महापर्व बुधवार से शुरू हो जाएगा। भक्तजन नौ दिनों तक मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहेंगे। इन नौ दिनों में दिन हो या रात केवल देवी दुर्गा की ही आराधना की जाती है। देवी के अलग अलग 9 रूपों की पूजा अर्चना और भक्ति को ही समर्पित हैं नवरात्र के ये नौ दिन। शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री हर दिन इन नौ देवियों की ही पूजा का विधान है। कोरोना वायरस के कहर को लेकर इस बार जिला मुख्‍यालय स्थित देवीगुडी सलडेगा और ठाकुरटोली में पुरे सादगी से चैत्र नवरात्र का पुजा किया जाएगा। पुजा समिति के पदधारियो ने बताया कि बुधवार से होने वाले कलश स्‍थापना से लेकर विसर्जन तक पुजन को छोडकर अन्‍य किसी तरह का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है। पुजन में भी सिर्फ पुरोहित और यजमान की उपस्थिति होगी। उन्‍होने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इस वर्ष पंडाल का निर्माण नहीं किया जा रहा है। लाउस्‍पीकर भी नहीं बजाया जाएगा। पुजा समिति के लोगो ने भी श्रद्धालुओ से पंडाल परिसर में भीड नहीं लगाने की अपील करते हुए घर से ही मां दुर्गे की स्‍तुति करने की अपील की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें