कांग्रेस कमेटी ने सरदार पटेल एवं इंदिरा गांधी को किया याद

Oct 31, 2025 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा में जिला कांग्रेस कमिटी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने इंदिरा गांधी को लोकतंत्र की आवाज और नारी शक्ति की पहचान बताया, और उनके योगदानों को सराहा।

कांग्रेस कमेटी ने सरदार पटेल एवं इंदिरा गांधी को किया याद

सिमडेगा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा शुक्रवार को सरदार बल्‍लभ भाई पटेल की जयंती एवं भारत रत्‍न स्‍व. इंदिरा गांधी की पुण्‍यतिथि विधायक आवास में मनाया गया। जिला मौके पर महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा के नेतृत्‍व में कांग्रेस नेताओं ने सरदार बल्‍लभ भाई पटेल व इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्‍प अर्पितकरते हुए नमन किया। मौके पर वक्‍ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी लोकतंत्र की आवाज, आत्मा व नारी शक्ति की पहचान और प्रेरणा थीं। इंदिरा गांधी ने मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि आज देश इंदिरा गांधी जैसे पीएम की जरूरत महसूस कर रहा है।

अगर आजाद भारत में पहली बार किसी भारतीय नेता ने अमेरिका और रूस जैसी महाशक्तियों से आंख मिलाकर बात की, तो वह इंदिरा गांधी थीं। उन्हें विरासत में जवाहर लाल नेहरू की सूझबूझ और लाल बहादुर शास्त्री की दृढ़ता मिली और उन्होंने भारत की ताकत बढ़ाने में इनका पूरा इस्तेमाल किया। उनके अगुवाई में भारत चांद तक पहुंचा, परमाणु शक्ति बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया। मौके पर केके रोहिल्ला, सामरोम पॉल टोपनो, रणधीर रंजन, संतोष सिंह, अरविंद लुगुन, मो तनवीर खान, शिव कुमार केसरी, अरशद हुसैन, डॉ इम्तियाज, शकील अहमद, उर्मिला कुजूर, प्रतिमा कुजूर, रामकिसुन प्रसाद, बन्नू, नीलेश एक्का, संजय तिर्की आदि कार्यकताओ की उपस्थित रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।