पुल के नीचे से एक महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
कोलेबिरा के श्रीकोंडेकेरा में देवनदी पुल के नीचे एक महिला का शव बरामद हुआ है। मृतक महिला की पहचान सकोरला निवासी बबीता बडाईक के रूप में हुई है। बबीता मंगलवार शाम से लापता थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र स्थित श्रीकोंडेकेरा स्थित देवनदी पुल के नीचे से एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतक महिला की पहचान टुटीकेल पंचायत के सकोरला निवासी बबीता बडाईक के रूप में की गई है। बताया गया कि बबीता कोलेबिरा कॉलेज टोली में अपनी मां के साथ रहती थी और वह मंगलवार शाम से घर से लापता थी। पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पुल के नीचे एक महिला का शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव का शिनाख्त करवाया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार हेतु परिजनो को सौंप दिया है। पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है।-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


