किसानों की समस्या को लेकर राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन
सिमडेगा में भाजपा ने किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने हेमंत सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी और उपेक्षा का आरोप लगाया। किसानों को उचित मूल्य और समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। भाजपा ने कई मांगे रखी हैं, जिसमें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल लागू करने की मांग शामिल है।

सिमडेगा, प्रतिनिधि। किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा के द्वारा राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी और उपेक्षा का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में किसान आज कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। एक ओर प्राकृतिक आपदाओं, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टिसे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार की नीतियों के कारण उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं।
किसानों को भुगतान
किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और समय पर भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि चुनाव पूर्व किसानों से किए गए वादे जैसे धान का 3200 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य, मुफ्त बिजली, सस्ती खाद-बीज, कृषि उपकरण उपलब्ध कराना, फसल बीमा और पशुधन बीमा जैसी योजनाएं अब तक पूरी नहीं की गई। इसके अलावा खाद की कालाबाजारी और सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा ने कहा कि राज्य में धान क्रय केंद्र समय पर नहीं खुलते, जिससे किसानों को अपना उत्पाद औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर होना पड़ता है। वहीं कई किसानों का भुगतान लंबे समय से लंबित है। भाजपा नेताओं ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल लागू करने, किसानों को धान का भुगतान अविलंब करने सहित कई मांग की है। मौके पर अनिरुद्ध सिंह, अनूप प्रसाद, तुलसी कुमार साहू, कृष्णा ठाकुर, गजानंद बेसरा, राजकुमारी देवी, अवध किशोर, विकास आदि उपस्थित थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


