
भाजपा नेताओं ने क्षेत्र भ्रमण कर लगे आरोप की जांच की
सिमडेगा में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने क्षेत्र का दौरा किया। मंडल अध्यक्ष विशाल नायक और ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा तोड़फोड़ और दुर्व्यवहार का आरोप है। 11 लोगों पर...
सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक के नेतृत्व में रविवार को भाजपा नेताओ ने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अपने स्तर से जांच पड़ताल की। बताया गया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल नायक एवं ग्रामीणों पर बांसजोर पुलिस द्वारा मोगा ढाबा में तोड़फोड़ करने एवं पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए 11 लोगो पर मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया था। वहीं मंडल अध्यक्ष पर गौ तस्करी का एक ऑडियो भी पायरल हुआ था। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा का प्रतिनिधि मंडल प्रभावित गांव का दौरा किया एवं ग्रामीणों से मिल कर बिंदुवार घटना की जानकारी ली।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि घटना एवं आरोपों की गहन पड़ताल कर जांच रिपोर्ट बना कर सीलबंद करते हुए सोमवार को प्रदेश कार्यालय को भेज दिया जाएगा। जांच प्रतिनिधि मंडल में श्रद्धानन्द बेसरा, सुजान मुंडा, रवि गुप्ता, तुलसी कुमार साहू, नरेंद्र बड़ाईक, विराज नायक शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


