ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाभाजपा ने पूजा पंडालों में मास्क और सैनिटाइजर का किया वितरण

भाजपा ने पूजा पंडालों में मास्क और सैनिटाइजर का किया वितरण

भाजपा नगर मंडल के द्वारा शुक्रवार को शहर के सभी पूजा पंडालों में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। नगर अध्यक्ष सतनारायण प्रसाद के...

भाजपा ने पूजा पंडालों में मास्क और सैनिटाइजर का किया वितरण
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाSat, 24 Oct 2020 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नगर मंडल के द्वारा शुक्रवार को शहर के सभी पूजा पंडालों में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। नगर अध्यक्ष सतनारायण प्रसाद के नेतृत्व में नगर महामंत्री अशोक रजक आदि ने सभी पूजा पंडालों का भ्रमण करते हुए समिति के पदधारियों को पार्टी की ओर से मास्क और सैनिटाइजर का वितरण करते हुए कोविड-19 के प्रति जागरूक होने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से ही कोविड-19 से बचाव किया जा सकता है। मौके पर भाजपा नेताओं ने पूरे जिले वासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामना देते हुए जिले के सुख समृद्धि और अमन शांति के लिए माता के चरणों में शीश नवाजा। मौके पर उत्तम केरकेट्टा, श्रीलाल साह, कृष्णा ठाकुर आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें