भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल
केरसई में भाजपा नेताओं ने 30 जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे। पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने कहा कि यह समाज सेवा का हिस्सा है। ठंड में गरीबों की मदद करना सच्ची राजनीति है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
केरसई, प्रतिनिधि। भाजपा नेताओं ने बुधवार को 30 जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर गरीबों को कंबल देते हुए पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता समाजसेवी अमरनाथ बामलिया द्वारा कम्बल उपलब्ध कराया गया है। ठंड के इस मौसम में गरीबों की सेवा करना ही सच्ची राजनीति और सामाजिक जिम्मेदारी है। कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो, यही उनका प्रयास है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही उनका संकल्प है। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। कार्यक्रम के दौरान केरसई मंडल अध्यक्ष विकास कुमार प्रणव कुमार सुरेश प्रसाद दिनेश कुमार गोपाल कुमार नूतन कुमार अमित कुमार छोटू कुमार संगम ठाकुर चंदन कुमार कई लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


