Bishop Vincent Barwa Wishes Christmas Blessings Emphasizes Love and Peace क्रिसमस मनुष्‍य के लिए एक नई आशा लाता है: विशप बरवा, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsBishop Vincent Barwa Wishes Christmas Blessings Emphasizes Love and Peace

क्रिसमस मनुष्‍य के लिए एक नई आशा लाता है: विशप बरवा

सिमडेगा के बिशप विंसेंट बरवा ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जिलेवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्रिसमस पारिवारिक त्‍योहार है जो खुशियां बांटता है और मनुष्‍य जाति के लिए नई आशा लाता है। यह ईश्‍वर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाTue, 24 Dec 2024 10:01 PM
share Share
Follow Us on
क्रिसमस मनुष्‍य के लिए एक नई आशा लाता है: विशप बरवा

सिमडेगा, प्रतिनिधि कॉथोलिक धर्मप्रांत के बिशप विंसेंट बरवा ने जिलेवासियों को क्रिसमस की पूर्व संध्‍या पर बधाई दी है। विशप ने जिलेवासियों को क्रिसमस की शुभकामना देते हुए कहा कि क्रिसमस पारिवारिक त्‍योहार है जहां हम खुशियां बांटते हैं। क्रिसमस मनुष्‍य जाति के लिए एक नई आशा लाता है। यह समारोह न केवल प्रभु येसु ख्रीस्‍त के इस संसार में आने की यादगारी है। लेकिन आज भी हर मनुष्‍य के लिए मुक्ति का संदेश है। क्‍योंकि ईश्‍वर ने अपने पुत्र येसु ख्रीस्‍त को संसार में इसलिए भेजा कि सभी मनुष्‍य मुक्ति प्राप्‍त करे। विशप ने कहा कि मानव जीवन प्‍यार का जीवन है। उसे प्रभुने अपने शरीर धारण के द्वारा अपने शब्‍दों व कामों से प्रकट किया। उन्‍होंने कहा कि यह जीवन शांति का जीवन है। सारा संसार शांति के अभिलाषी हैं। प्रभु येशु ख्रीस्‍त इस संसार में शांति देने आए। उन्‍होंने मनुष्‍य के दोष गुनाओं के लिए अपने प्राण गवाएं और हमें मुक्ति दी। हर व्‍यक्ति को मुक्ति की आवश्‍यकता बताई और इसलिए ईश्‍वर को मनुष्‍य का रुप धारण करना पड़ा। व्‍यक्ति अनुभव करता है कि पापों की मुक्ति से मन और दिल को शांति मिलती है। प्रभु ख्रीस्‍त ने यह सिद्ध कर दिया कि मानव जीवन कितना सुंदर है और यही सुंदरता हर व्‍यक्ति अपने जन्‍म में ईश्‍वर के द्वारा प्राप्‍त करता है। क्रिसमस के मौके पर एक दूसरे की भलाई, सेवा करते हुए सच्‍ची शांति बांटे।

मानव जाति के लिए प्रेम का संदेश देता है: क्रिसमस

विजी फा इग्‍नासियुस टेटे ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामना देते हुए कहा कि क्रिसमस का पर्व मानव जाति के लिए प्रेम का संदेश देता है। कहा कि मनुष्‍य अध्‍यात्‍मीक शक्ति से भरकर अपने जीवन का संचालन करें, जो दूसरों के कल्‍याण के लिए शांति के लिए और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए सहायक होता है। प्रभु ख्रीस्‍त ने यह सिद्ध कर दिया कि मानव जीवन कितना सुंदर है और यही सुंदरता हर व्‍यक्ति अपने जन्‍म में ईश्‍वर के द्वारा प्राप्‍त करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।