प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन
बोलबा में बुधवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत प्रखंड स्तरीय आम उत्सव और बागवानी मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ। मुखिया सुरजन बड़ाईक ने मनरेगा की जानकारी साझा की और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में बुधवार को बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर मंच संचालन बीपीओ आयाजुल हक ने किया। वहीं मुखिया सुरजन बड़ाईक द्वारा मनरेगा के बारे मे विस्तृत जानकारी साझा किया। वहीं प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला के आयोजन को सराहनीय कदम बताया। मौके पर मुखिया विनोद बडाईक, शशि कला तिर्की, स्नेहलता केरकेट्टा, शांति देवी, एई दिपेश कुमार, जेई संजय उरांव, लाभुक दिनेश्वर मांझी, गुलवती देवी, मगदली टोप्पो, श्याम सुंदर बडाईक, महेंद्र सिंह, बालगोविंद सिंह आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


