जनता दरबार में बीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर मंगलवार को बीडीओ ने साप्ताहिक जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में जमीन से संबंधित समस्याओं, आवास के भुगतान से संबंधित शिकायत

जनता दरबार में बीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

जलडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर मंगलवार को बीडीओ ने साप्ताहिक जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में जमीन से संबंधित समस्याओं, आवास के भुगतान से संबंधित शिकायतो का समाधान किया गया। इसके अलावे जनता दरबार में प्रमाण पत्र बनवाने सहित ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं से बीडीओ को अवगत कराया। जनता दरबार में बीडीओ ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद निराकरण का भी आश्वासन दिया। मौके पर प्रखंड स्तरीय कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।