Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsArt and Science Exhibition at St Mary s School Encourages Student Creativity
बच्चों को प्रयोग और प्रस्तुति का अवसर मिलने से बढ़ते हैं आगे

बच्चों को प्रयोग और प्रस्तुति का अवसर मिलने से बढ़ते हैं आगे

संक्षेप:

संत मेरीज इंग्लिश मीडियम स्कूल, सामटोली में शुक्रवार को आर्ट्स एवं क्राफ्ट सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई विद्यालयों के छात्रों ने अपने मॉडल्स और क्रिएटिव आर्ट्स प्रस्तुत...

Oct 24, 2025 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत मेरीज इंग्लिश मीडियम स्कूल, सामटोली में शुक्रवार को आर्ट्स एवं क्राफ्ट सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय विद्यालय सिमडेगा की प्राचार्या प्रफुलिता खलखो, संत मेरिज के रेक्टर फा. पीयुस खलखो, संत जेवियर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फा. रोशन बा: उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में फा. समीर जेवियर भंवरा, संत मेरीज स्कूल की एचएम फा. फ्लोरेंस गुड़िया, प्रो. तिरियो एक्का, संत जोंस स्कूल की प्राचार्या राजलक्ष्मी वर्मा भी मौजूद थीं। प्रदर्शनी में संत मेरिज इंग्लिश मीडियम स्कूल के अलावे, संत उर्सुला स्कूल गरजा, होली स्पिरिट स्कूल, संत जोंस स्कूल, हॉली स्पीरिट स्कूल, संत मेरीज प्लस टू स्कूल एवं यूसी स्कूल सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल्स और क्रिएटिव आर्ट्स प्रस्तुत किए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विद्यार्थियों के नवाचार और रचनात्मकता को अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या प्रफुलिता खलखो ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में विज्ञान, कला और रचनात्मक सोच के प्रति रुचि बढ़ाते हैं। बच्चे तभी आगे बढ़ते हैं जब उन्हें प्रयोग और प्रस्तुति का अवसर मिले। रेक्टर फा. पीयुस खलखो ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। जब विद्यार्थी अपने विचारों को मॉडल या कला के रूप में प्रस्तुत करते हैं, तो उनमें आत्मविश्वास और नवाचार की भावना विकसित होती है। बच्चों को स्वतंत्र सोचने, प्रयोग करने और समाज के हित में कार्य करने के लिए करें प्रेरित: डॉ फा रोशन बा: संत जेबियर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फा. रोशन बा: ने कहा कि आज की पीढ़ी ज्ञान और सृजनशीलता का संगम है। हमें बच्चों को स्वतंत्र सोचने, प्रयोग करने और समाज के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।