ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगासिमडेगा में एक और राष्‍ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का होगा आयोजन: भोलानाथ सिंह

सिमडेगा में एक और राष्‍ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का होगा आयोजन: भोलानाथ सिंह

सिमडेगा पहुंचे हॉकी झारखंड के अध्‍यक्ष भोलानाथ सिंह ने सोमवार को राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के बाद जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी...

सिमडेगा में एक और राष्‍ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का होगा आयोजन: भोलानाथ सिंह
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाTue, 23 Feb 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

सिमडेगा हिन्‍दुस्‍तान प्रतिनिधि

सिमडेगा पहुंचे हॉकी झारखंड के अध्‍यक्ष भोलानाथ सिंह ने सोमवार को राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के बाद जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप भी सिमडेगा में कराने की घोषणा की है। उन्‍होंने बताया कि जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 तीन अप्रैल से 12 अप्रैल तक होना है। उन्‍होंने बताया कि यह प्रतियोगिता रांची के हटिया स्थित रेलवे ग्राउंड में होना तय हुआ था। जिसको सिमडेगा में कराने के लिए वे हॉकी इंडिया से बात करते हुए यह प्रतियोगिता में सिमडेगा में ही कराने की घोषणा की।गौरतलब है कि हॉकी झारखंड के अध्‍यक्ष सहित हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, सीईओ रजनीश कुमार सोमवार को जिले के एस्‍ट्रोटर्फ स्‍टेडियम में हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 की तैयारी का जायजा लेने सिमडेगा पहुंचे थे। मौके पर आयोजन से संबंधित सभी पहलुओं का मुआवना कर उसमें संतोष व्‍यक्‍त करते हुए जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 को सिमडेगा में ही कराने की बात कही। अध्‍यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन की तैयारी को देखकर विश्‍वास हो गया है कि जिले में कई बड़े प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा सकता है।

-

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें