खेलकूद से होता है शारीरिक विकास: अलबियुस
ठेठईटांगर के रेंगारिह मैदान में संयुक्त विद्दालय वार्षिक कीड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि फा अलबियुस केरकेट्टा ने खेलकूद के महत्व को बताया और प्रतिभा को निखारने पर जोर दिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के रेंगारिह मैदान में गुरुवार को संयुक्त विद्दालय वार्षिक कीड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अलबियुस केरकेट्टा, केरसई बीडीओ ज्ञानमनी एक्का उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण सि अनिता ज्योति लकड़ा ने दिया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के द्वारा झंडा फरहाकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फा अलबियुस केरकेट्टा ने सभी को वार्षिक कीड़ा महोत्सव की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि खेलकूद से शरीर तो तंदुरुस्त रहता है वही मानसिक मजबूती मिलती है। इस तरह के आयोजन से प्रतिभा में निखार आता है वही आपसी सहयोग की भावना आती है।
उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिये चारो विद्यालय के शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए शुभकामना दी। उन्होंने बच्चों को प्रोहत्साहित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बच्चों में काफी प्रतिभा है। जिसे निखारने की जरूरत है। साथ ही अच्छे खिलाड़ियों के लिये प्रशासन हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने सभी शिक्षकों और विद्दाथियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में दौड़ प्रतियोगिता, मेढ़क दौड़, बोरा दौड़, बिस्किट रेस, दौड़ का आयोजन किया गया। खेलकूद के विजेताओं को अतिथियों के द्दारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन फा दमासियुस खेस ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चारो विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाओं की सक्रिय भूमिका रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




