Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsAnnual Hockey Championship Samsera Karamtoli Wins Against Kasira Gobarigadha
विजेता टीम को जिले के दोनों विधायक ने किया सम्मानित

विजेता टीम को जिले के दोनों विधायक ने किया सम्मानित

संक्षेप:

युवा संघ समसेरा द्वारा आयोजित ख्रीस्त राजा वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच समसेरा पल्ली मैदान में हुआ। समसेरा करमटोली ने कसीरा गोबरीगढ़ा को 1-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और भूषण बाड़ा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Nov 23, 2025 07:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

बोलबा, प्रतिनिधि। युवा संघ समसेरा द्वारा आयोजित ख्रीस्त राजा वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मैच समसेरा पल्ली मैदान में किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में समसेरा करमटोली ने कसीरा गोबरीगढ़ा को 1-0 से जीत दर्ज कर चैंपियन बना। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि हॉकी सिमडेगा की पहचान है। हमारी धरती ने देश को महान खिलाड़ी दिए हैं और आज भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे टूर्नामेंट ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ने का बड़ा मंच देते हैं। हमारी सरकार और संगठन हमेशा खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व की सीख मिलती है, जिसे जीवन के हर क्षेत्र में अपनाया जा सकता है। वहीं विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि खेल युवा पीढ़ी को नशा और भटकाव से दूर रखने का सबसे प्रभावी तरीका है। जब गांव का मैदान जीवंत होता है, तब समाज मजबूत होता है। मौके पर पल्ली पुरोहित फादर इग्नासियुस टोप्पो, फादर राजेश टोपनो, फादर रोशन सोरेंग, जिप सदस्य सामरोम पौल तोपनो, विधायक प्रतिनिधि रवेल लकड़ा, उप प्रमुख सिलबेस्टर बघवार, थाना प्रभारी देवदास मुर्मू आदि उपस्थित थे।