वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि लचरागढ़ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। अतिथियों ने स्कूल के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि बच्चों के नैतिक विकास पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को पुरस्कार भी दिए गए।

वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन

कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि लचरागढ़ में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती, ॐ एवं माँ सरस्वती के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में ओपी प्रभारी जितेंद्र सिंह एंव विशिष्ठ अतिथि के रुप में लाल मोहन सिंह, देव नारायण सिंह, प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार और आधुनिक तकनीक से भी सशक्त बनाना है। कहा कि संस्कार ही जीवन की सच्ची नींव हैं और अभिभावकों को बच्चों के नैतिक विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

इसके बाद परीक्षाफल का वितरण किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन आचार्य प्रमोद पाणिग्रहि के द्वारा किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।