आजसू पार्टी का सिमडेगा जिला सम्मेलन आयोजित
आजसू पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को नगर भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ...
आजसू पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को नगर भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वायलेट कच्छप सहित कई पार्टी नेता उपस्थित थे। सम्मेलन में पार्टी मजबूती और क्षेत्र के विकास में पार्टी की भूमिका पर चर्चा की गई। मौके पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने युवाओं को आगे आने की बात कहते हुए कहा कि झारखंड की आजादी को सुरक्षित रखने और राज्य को बेहतर नेतृत्व देने की जिम्मेवारी युवाओं की है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए लोगों की शहादत को पार्टी हमेशा नमन करता है और इस लिए पार्टी द्वारा 150 फीट ऊंची भगवान बिरसा की प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि घर के बेटे को घर में नौकरीमिले। इसके लिए पार्टी सरकार की सहयोगी होने के नाते प्रयास कर रही है। मौके पर डॉ देवशरण भगत आदि ने भी विचार व्यक्त करते हुए संगठन मजबूती पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में तिलका रमण आदि का योगदान रहा। तिलका रमण बने जिलाध्यक्ष : सम्मेलन में जलडेगा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार साहू ने जिलाध्यक्ष के लिए तिलका रमण के नाम का प्रस्ताव किया, जिसका सभी प्रखंड के पदधारियों ने समर्थन किया। इसपर सुदेश महतो ने तिलकारमण को जिलाध्यक्ष घोषित करते हुए संगठन मजबूती का निर्देश दिया।