होली पर सस्ती दामों पर आज होगा सब्जियों का वितरण
सिमडेगा में होली के अवसर पर भरत वेजिटेबल द्वारा आम लोगों के लिए सस्ती दरों पर सब्जियों की विशेष बिक्री की जा रही है। यह ऑफर मंगलवार को केवल एक दिन के लिए है, जिसमें प्याज 15 रु, आलू 10 रु, लहसुन 70 रु और अदरक 70 रु प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध होगा।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। होली पर्व के अवसर पर भरत वेजिटेबल की ओर से आम लोगों के लिए सस्ती दरों पर सब्जियों की विशेष बिक्री का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष ऑफर दिनांक मंगलवार को केवल एक दिन के लिए उपलब्ध रहेगा। भरत प्रसाद ने बताया कि प्याज 15 रुपए प्रति किलो, लहसुन 70 रुपए प्रति किलो, अदरक 70 रु प्रति किलो तथा आलू 10 रु प्रति किलो की दर से दिया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को 5 से 10 किलो तक आलू एवं प्याज तथा 1 किलो लहसुन और 1 किलो अदरक उपलब्ध कराया जाएगा। सब्जियों का वितरण बाजार समिति गोदाम नंबर 2 से किया जाएगा।
इसके लिए समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



