नगर परिषद चुनाव के लिए 158 वाहनों को किया जा चुका है अधिग्रहित

Feb 17, 2026 02:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा नगर परिषद चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन विभाग ने मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टी और सुरक्षा कर्मियों को पहुंचाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। कुल 125 वाहनों की आवश्यकता है, जिसमें विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग वाहनों की व्यवस्था की गई है।

नगर परिषद चुनाव के लिए 158 वाहनों को किया जा चुका है अधिग्रहित

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरो पर है। मतदान के दिन पोलिंग पार्टी, सुरक्षा कर्मियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए निर्वाचन विभाग के द्वारा वाहनों का अधिग्रहण करना शुरु हो गया है। चुनाव के लिए गठित वाहन कोषांग के द्वारा बताया गया कि नगर परिषद चुनाव में बड़ी वाहनो की जरुरत कम पडेगी। बताया गया कि चुनावी कार्य सम्पन्न करने के लिए 125 वाहनों की आवश्यकता है। जिसमें मतदान कर्मियों के लिए 37 वाहन, मतदान दल के साथ जाने वाले पुलिस बल के लिए 29 वाहन, सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए 04 वाहन, एफएसटी के लिए 03 वाहन, भीएसटी के लिए 03 वाहन, ऑब्जर्वर के लिए 04 वाहन, रिजर्व में 10 वाहन के साथ अतिरिक्त चुनावी कार्य के लिए 35 वाहन की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि अबतक 158 वाहनों को अधिग्रहित करते हुए जियो टैगिंग कर ली गई है। जिससे मतदान कार्य सही तरीके से संपन्न कराया जा सके। इधर वाहन कोषांग प्रभारी सह डीटीओ ने बताया कि निर्वाचन विभाग के द्वारा सभी अलग अलग तरह के वाहनों के लिए अलग अलग किराया निर्धारित है और चुनाव कार्य में लगाए गए सभी वाहन संचालको को निर्धारित किराया के अनुरुप ही भुगतान किया जाएगा। -

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।