सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

Aug 04, 2020 03:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

थाना क्षेत्र के टुकूपानी के समीप सोमवार की दोपहर हुए सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक ग्रामीण की पहचान लोम्‍बई निवासी समसोन बडिंग के रूप में की गई...

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

थाना क्षेत्र के टुकूपानी के समीप सोमवार की दोपहर हुए सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक ग्रामीण की पहचान लोम्‍बई निवासी समसोन बडिंग के रूप में की गई है। बताया गया कि समसोन अपने ऑटो में राशन सामग्री लेकर अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहा था। इसी क्रम में टुकुपानी के समीप सड़क में बने गड्ढे के कारण समसोन ने ऑटो में अचानक ब्रेक लगा दी। जिसके बाद पीछे से आ रही एक कार ने ऑटो को धक्का मार दी। दुर्घटना में ऑटो पलट गई और ऑटो में सवार समसोन की घटनास्थल में ही मौत हो गई। घटना के बाद ऑटो में ही बैठी मृतक की पत्नी मिलीदनी वडिंग का रो-रोकर रो कर बुरा हाल था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। विदित है कि बदहाल एनएच के कारण सिमडेगा से बिरमित्रपुर तक एनएच में गड्ढे बन गए हैं जिससे लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।