गोड़ आदिवासी महासभा का दो दिवसीय 80वां वार्षिक सम्मेलन शुरु

Dec 26, 2025 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

झारखंड प्रदेश गोड़ आदिवासी महासभा का 80 वां वार्षिक सम्मेलन कुलामारा डुमरमुंडा गांव में शुरू हुआ। पुजार साले प्रधान ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। महासभा की अध्यक्ष विमला प्रधान ने संस्कृति, धर्म और परंपरा को संरक्षित रखने पर जोर दिया और समाज में व्याप्त बुराइयों पर चर्चा की।

गोड़ आदिवासी महासभा का दो दिवसीय 80वां वार्षिक सम्मेलन शुरु

बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुलामारा डुमरमुंडा गांव में झारखंड प्रदेश गोड़ आदिवासी महासभा का दो दिवसीय 80 वां वार्षिक सम्मेलन शुरु हुआ। मौके पर पहान पुजार साले प्रधान ने ग्राम देवी देवताओं का विधि विधान के साथ पुजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर गोड़ समाज के द्वारा कलश स्थापना कर जय बड़ा देव की पुजा अर्चना किया गया। मौके पर उपस्थित महासभा के अध्यक्ष सह पुर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा कि हमें अपने रिति-रिवाज, धर्म संस्कार, परंपरा एवं संस्कृति को संरक्षित रखना है। उन्होंने धर्म परिवर्तन पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि धर्म, संस्कृति एवं परंपरा हमारी धरोहर एवं पहचान है।

उन्होंने इस दौरान समाज में व्याप्त बुराइयों एवं परंपराओ, नशाखोरी, शिक्षा, रोजगार सहित कई समाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखी तथा समाज को संगठित एवं एकजुटता का आह्वान किया। मौके पर विश्वनाथ भोय, बंधु मांझी, केशव किशोर प्रधान, शिवचंदन प्रधान, सिकंदर मांझी, रूक्मणी देवी, मनीष मणीकांत प्रधान, हिमांशु चंद्र माझी, अनुज बेसरा, देवनन्दन प्रधान, श्याम किशोर प्रधान, जयमंगल प्रधान, हरी मांझी, दिल बंधु मांझी, कलिंदर भोय, दामोदर प्रधान, दुर्योधन बेसरा, राजेंद्र बेसरा, गजाधर मांझी, महेश मांझी, सुरेंद्र मांझी आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।