स्थापना दिवस के मौके पर जलाए गए 46 दीये
जूनियर कैंब्रिज स्कूल का 46 वां स्थापना दिवस रविवार को सादगी के साथ मनाया गया। कोविड 19 के कारण इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन तो नहीं हुआ। लेकिन स्थाना दिवस के मौके पर दीप यज्ञ एवं सुंदरकांड पाठ...
जूनियर कैंब्रिज स्कूल का 46 वां स्थापना दिवस रविवार को सादगी के साथ मनाया गया। कोविड 19 के कारण इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन तो नहीं हुआ। लेकिन स्थाना दिवस के मौके पर दीप यज्ञ एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। स्कूल के शिक्षकों सहित वार्ड पार्षद निशा देवी, विद्यालय समिति के कृष्ण चंद्र प्रसाद, किरण चौधरी की उपस्थिति में 46 दीप दिए जलाकर दीप यज्ञ संपन्न हुआ। इसके बाद लाल बाबा के मार्गदर्शन में सुंदरकांड पाठ किया गया और आरती के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुई। विद्यालय के 45 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर कुल 46 दीप, दीप यज्ञ में प्रज्वलित किया गया। वहीं बच्चों के बीच च फैंसी ड्रेस, चित्रांकन एवं विज्ञान प्रदर्श आधारित ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रूपेंद्र मांझी, रुबीना प्रवीण, फैशल, आशी अग्रवाल एवं प्रभा डांग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या प्रभा लतारे केरकेट्टा सहित अन्य उपस्थित थे।