जय दुर्गा क्लब की टीम फाईनल में

जय दुर्गा क्लब की टीम फाईनल में

संक्षेप:

सिमडेगा में 26 वां वीर शहीद थोमस सोरेंग फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। पहले मैच में जय श्रीराम सरगुजा क्लब और जय दुर्गा सुंदरगढ़ के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। सुंदरगढ़ ने खेल के अंतिम समय में...

Aug 13, 2025 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। 26 वां वीर शहीद थोमस सोरेंग फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को पहला सेफा मैच खेला गया। मैच का उदघाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित एसडीपीओ बैजु उरांव एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में संत जेवियर कॉलेज के उप प्राचार्य फा ब्रुनो टोप्पो ने खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर अतिथियों ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को शुभकामना दी। इसके बाद जय श्रीराम सरगुजा क्लब बनाम जय दुर्गा सुंदरगढ़ के बीच मैच खेला गया। रोमांच भरे इस मैच में खेल के अंतिम समय में सुंदरगढ़ की टीम ने एक गोल कर बढ़त बनाया और अंत में 1-0 से जीत हासिल कर फाईनल में प्रवेश किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में राजेश सिंह, अमित डुंगडुंग, मोनू बड़ाईक, कुलदीप किंडो, समसुल अंसारी, समीउल्लाह अंसारी, सुभाष महतो, श्याम सुंदर मिश्र, नोमिता बा, सुषमा सहित सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे है।