Hindi Newsझारखंड न्यूज़simdega railway line planning first time after independence
सिमडेगा तक बिछेगी रेलवे लाइन, आजादी के बाद यहां पहली बार पहुंचेगी ट्रेन

सिमडेगा तक बिछेगी रेलवे लाइन, आजादी के बाद यहां पहली बार पहुंचेगी ट्रेन

संक्षेप:

झारखंड के ऐसे जिले, जो आजादी के बाद भी रेल नेटवर्क से नहीं जुड़ पाए हैं, प्रस्तावित योजना के तहत वहां रेललाइन बिछायी जानी है। हाल में इस संबंध में मंथन चल रहा है।

Mon, 20 Oct 2025 07:01 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

झारखंड के ऐसे जिले, जो आजादी के बाद भी रेल नेटवर्क से नहीं जुड़ पाए हैं, प्रस्तावित योजना के तहत वहां रेललाइन बिछायी जानी है। वर्तमान में इस संबंध में मंथन चल रहा है। योजना अंतर्गत राउरकेला से 30 किलोमीटर बीरमित्रपुर होते हुए सिमडेगा तक रेललाइन बिछानी है। इसके बाद इस लाइन को लोहरदगा लाइन में जोड़ दिया जाएगा। बीरमित्रपुर से सिमडेगा तक लाइन जुड़ते ही गुमला जिला में भी रेल नेटवर्क पहुंचेगा और लोरहदगा-टोरी से भी जुड़कर एक नया रेल नेटवर्क के रूप में तब्दील हो जाएगा। इससे विशेष कर आदिवासी बहुल जिले जो रेल नेटवर्क से नहीं जुड़े है, वे भी जुड़ जाएंगे। इससे रोजगार के संसाधन भी उपलब्ध होंगे और छूटे हुए जिलों के लिए सुलभ और सस्ता आवागमन का माध्यम भी उपलब्ध हो जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वर्तमान में हटिया से राउरकेला तक जुड़ी है बंडामुंडा लाइन

वर्तमान में हटिया से राउरकेला तक बंडामुंडा रेललाइन जुड़ी हुई है, जो सिमडेगा मुख्यालय से अछूती है। हटिया-राउरकेला लाइन लोधमा खूंटी जिला, कर्रा, गोविंदपुर, बक्सपुर, पकरा, खुरखुरा, महाभोंग, सिमडेगा जिला का बानो, टाटी, ओड़गा से होकर गुजरती है। वहीं रांची से लोहरदगा के बीच रेललाइन है, लेकिन गुमला जैसे मुख्यालय भी रेलमार्ग से नहीं जुड़े हैं।

दक्षिण पूर्व रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समित के सदस्य अरुण जोशी ने बताया कि भारत सरकार की योजना है। गुमला-सिमडेगा जैसे जिलों को जोड़ने की योजना है। बिरमित्रापुर से सिमडेगा को जोड़ने और सिमडेगा से लोहरदगा जोड़ने की योजना है। राज्य सरकार और भारत सरकार से मांग है कि इस योजना को जल्द ही धरातल पर उतारा जाए, ताकि ग्रामीण-आदिवासी जनता को भी लाभ मिले।

इस मामले की जानकारी देते हुए रांची के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने बताया कि रेल लाइन बनाने को लेकर मंथन चल रहा है। लेकिन यह हमारे रेलमंडल के अधीन नहीं है। जो योजना धरातल पर उतरेगी, उसकी पहली सूचना दक्षिणपूर्व रेलवे मुख्यालय और संबंधित डिविजन के पास आएगी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।