पति बारात गया था, नकदी और गहने लेकर प्रेमी संग फरार हो गई पत्नी; झारखंड में चौंकाने वाली घटना
झारखंड में प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता अपने ही पड़ोसी युवक के साथ भाग गई। आरोप है कि वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई। इस मामले में उसके पति ने थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

झारखंड के गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता अपने ही पड़ोसी युवक के साथ भाग गई। आरोप है कि वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई। इस मामले में उसके पति शमीम ने थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है और पड़ोसी युवक इमरान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, शमीम की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी और वह अपने परिवार के साथ गांव में रहता था। पीड़ित पति का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक इमरान और उसकी पत्नी के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बात की जानकारी मिलने पर उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाने और संबंध खत्म करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नहीं बदली।
शमीम ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च को वह गांव में ही आयोजित एक शादी में बारात जाने के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी मौका पाकर घर से निकल गई। जब वह वापस लौटा तो घर में ताला लगा हुआ था और पत्नी गायब थी। बाद में पता चला कि घर में रखे करीब 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई है।
घटना के बाद परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इधर, घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि पति की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी और चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर दोनों की तलाश कर रही है।
लेखक के बारे में
Subodh Kumar Mishraसुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।
ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।


