जमशेदपुर में फ्लैट में चल रहा था 'गंदा धंधा', पुलिस ने मारा छापा; पकड़ी गई 5 महिलाएं
झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। यहां के उलीडीह की ग्रीन फील्ड कॉलोनी के एक फ्लैट में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने शुक्रवार देर शाम चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

जमशेदपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। यहां के उलीडीह की ग्रीन फील्ड कॉलोनी के एक फ्लैट में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने शुक्रवार देर शाम चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। कॉलोनी के पहले तल के एक फ्लैट में छापेमारी की गई। गिरफ्तार महिलाओं में इस अवैध धंधे की संचालिका भी है।
छापेमारी के बाद सभी महिलाओं को उलीडीह ओपी लाया गया, जहां पूछताछ के बाद देर शाम होने के कारण उन्हें साकची के महिला थाने में रखा गया। उलीडीह ओपी प्रभारी मो. शाकिर अली के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
डीएसपी पटमदा बचनदेव कुजूर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के एक फ्लैट में कई दिनों से देह व्यापार का चल रहा था। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पहले सत्यापन किया गया, जिसके बाद गुरुवार शाम छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान फ्लैट में कोई युवक नहीं मिला, लेकिन मौके से चार महिलाओं को पकड़ा गया। जांच में सभी महिलाएं मानगो क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं। फ्लैट की तलाशी में कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस सेक्स रैकेट का नेटवर्क कितना बड़ा है। इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसे कब से संचालित किया जा रहा था।
5 हजार मासिक किराया देकर लिया था फ्लैट
डीएसपी ने बताया कि संचालिका ने दो माह पूर्व ही उक्त फ्लैट किराए पर लिया था। इसके लिए हर माह पांच हजार रुपये किराया देती थी। इससे पहले वह मानगो क्षेत्र में ही देह व्यापार का कारोबार कर रही थी। इस दौरान वह महिलाओं को कुछ हिस्सा देती थी, जबकि शेष राशि खुद रखती थी। संचालिका से पूछताछ की जा रही है। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


