बोकारो में 2 लाशें मिलने से सनसनी, 9 दिन से गायब रजवार को नाले से बरामद किया
होली से एक दिन पहले मंगलवार को चास व सियालजोरी थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति के शव मिलने से इलाके में दहशत के साथ आक्रोश फैला हुआ है। चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलुंजा से पिछले नौ दिन से गायब एस रजवार का शव सियालजोरी थाना क्षेत्र में एक नाले से बरामद किया गया है।

होली से एक दिन पहले मंगलवार को चास व सियालजोरी थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति के शव मिलने से इलाके में दहशत के साथ आक्रोश फैला हुआ है। चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलुंजा से पिछले नौ दिन से गायब एस रजवार का शव सियालजोरी थाना क्षेत्र में एक नाले से बरामद किया गया है।
चास शिवपुरी कालोनी से मुजफ्फरपुर दाहसंस्कार में हुए संत कुमार सिंह का शव थाना क्षेत्र में अर्धनिर्मित अपार्टमेंट में बने पानी टैंक से बरामद हुआ है। वह मुजफ्फरपुर से एक मार्च को ही घर लौटने वाला था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजन उसके ना लौटने पर बेचैन थे। स्थानीय पुलिस को सूचना देने के साथ अपने स्तर से खोजबीन में लगे हुए थे।
इस बीच मंगलवार दोपहर शव बरामदगी से सनसनी फैल गई है। मामले में हत्या की आशंका जाहिर कर जोधाडीह के पास धनबाद टाटा हाईवे को जाम कर दिया गया है।
खबर अपडेट हो रही है…
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें


