झारखंड में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, सारंडा जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के सारंडा जंगल और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के सारंडा जंगल और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
सर्च ऑपरेशन जारी
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि हाल ही में टोंटो-गोइलकेरा के जंगलों में सुरक्षाबलों और एक लाख के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया था। इसके बाद से इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसी अभियान के क्रम में जब सुरक्षाबलों की टीम रूटुगुटू के दुर्गम जंगलों में पहुंची, तो वहां नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।
कौन-कौन से हथियार मिले
बरामद सामान में एक एसएलआर राइफल, एक कार्बाइन, एसएलआर की मैगजीन, 182 राउंड जिंदा कारतूस, बड़ी संख्या में खाली कारतूस, एके-47 का खाली खोखा, करीब पांच किलो जिलेटिन, डेटोनेटर एवं कॉर्टेक्स वायर शामिल हैं। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


