झारखंड HC के फैसले के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेज, पुलिस के साथ झड़प; महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share

नियुक्तियों को लेकर हाई कोर्ट के फैसले के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने चेतावनी दी है कि अगर 15 सितंबर को झारखंड हाई कोर्ट में सरकार ने अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखा तो मुख्यमंत्रा आवास का घेराव करने की योजना बनाई जाएगी। 

झारखंड HC के फैसले के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेज, पुलिस के साथ झड़प; महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच झड़प

भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी नियुक्तियों को लेकर झारखंड हाई कोर्ट के फैसले के बाद रांची में छात्रों का प्रदर्शन एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प हो गई।

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के बैनर तले छात्र नेताओं ने झारखंड सरकार पर छात्रों को धोखा देने और विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। एक अधिकारी ने बताया, भारी संख्या में प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री सोरेन और राहुल गांधी के पुतले फूंकने के लिए अल्बर्ट एक्का चौक पर एकत्र हुए। जब पुलिस ने उन्हें काबू करने की कोशिश की , तो झड़प हो गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद थे।

लालपुर थाने के प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारी छात्रों द्वारा तयशुदा रास्ता बदलने और यातायात बाधित करने के बाद झड़प हुई। सिंह ने कहा, छात्रों ने मार्च और पुतला दहन के लिए तय किए गए मार्ग को बदल दिया। वे जेपीएससी कार्यालय गए और वहां ट्रैफिक ठप कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने निर्धारित रास्ते का पालन करने के हमारे अनुरोधों पर ध्यान नहीं दिया।

छात्र नेताओं का क्या आरोप?

छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस और सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें शांतिपूर्ण मार्च निकालने से रोकने की कोशिश की। छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, वे हमें शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकते।

एक अन्य छात्र नेता पीयूष कुमार सिंह ने दावा किया कि मंच की कोर कमेटी के सदस्यों में से एक कुणाल को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन वह बेहोश हो गए और बाद में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान जेएमएम कार्यकर्ताओं ने महिला प्रदर्शनकारियों के साथ भी मारपीट की। हजारीबाग और गिरिडीह से भी इसी तरह की झड़पों की सूचना मिली है, जहां झामुमो कार्यकर्ताओं और सोरेन का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे छात्रों के बीच झड़पें हुईं।

देवेंद्र नाथ महतो ने दिया अल्टीमेटम

इस बीच, जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि वह 24 अगस्त से भर्ती प्रणाली सुधार यात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द किए जाने से जुड़े मामलों का हाई कोर्ट में मजबूती से बचाव नहीं कर रही है।

उन्होंने आगाह किया कि अगर सरकार 15 सितंबर को होने वाली सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के सामने अपना पक्ष सही ढंग से रखने में नाकाम रहती है, तो वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की योजना बनाएंगे।

हाई कोर्ट ने क्या दिया था फैसला

हाई कोर्ट ने इससे पहले शुक्रवार को बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के जरिए भर्ती किए गए छात्रों की नियुक्तियां रद्द करने वाली अधिसूचनाओं पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने गुरुवार को झारखंड लोक सेवा आयोग की 11वीं और 13वीं परीक्षाओं को रद्द करने वाली अधिसूचनाओं पर भी रोक लगा दी थी। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर भी रोक लगा दी गई थी।

भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 24 अगस्त से शुरू

महतो ने कहा, जब अदालत ने सरकार से मामले में अपना पक्ष रखने को कहा, तो प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता पहले ही दिन अदालत में क्यों नहीं पहुंचे और सरकार ने अपनी सीआईडी जांच को मजबूती से अदालत के सामने क्यों नहीं रखा? इससे राज्य के छात्रों और आम जनता को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, अब हम 24 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जन्मस्थली नेमरा से 'भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा' शुरू करने जा रहे हैं।

महतो ने कहा कि 'भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा' राज्य के सभी 24 जिलों से होकर गुजरेगी और इसका उद्देश्य छात्रों और आम जनता को सरकार द्वारा मामले को कथित तौर पर दबाने के प्रयास के बारे में जागरूक करना है।

भाषा से इनपुट

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़झारखंड HC के फैसले के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेज, पुलिस के साथ झड़प