विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

सरायकेला के सदर अस्पताल में रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष एक महीने तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य युवाओं को तंबाकू की लत से बचाना है। अधिकारियों ने तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और तंबाकू का सेवन न करने की अपील की।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सरायकेला। सदर अस्पताल सरायकेला में रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आम जनमानस को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करने के लिए हर साल मनाए जाने वाले इस दिवस के तहत, इस वर्ष एक महीने तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमलोगों, विशेष कर युवाओं को तंबाकू की जानलेवा लत से बचाना है। सदर अस्पताल कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।

अधिकारियों ने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि तंबाकू और उससे बने उत्पादों का सेवन न केवल इंसान की जिंदगी को तबाह करता है, बल्कि पूरे परिवार को संकट में डाल देता है।स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि यह जागरूकता अभियान अगले एक महीने तक लगातार चलाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जाएगा कि तंबाकू का त्याग करके ही वे स्वयं को और अपने परिवार के सदस्यों को कैंसर एवं अन्य गंभीर और जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं। तम्बाकू न खाने की शपथ के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।