विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

खरसावां के खिलारीसाई गांव में टाटा स्टील फाउंडेशन ने विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों और किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता की जानकारी देना था। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी बताया गया।

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया

खरसावां। खरसावां प्रखंड क्षेत्र के हरिभंजा पंचायत अंतर्गत खिलारीसाई गांव में गुरुवार को टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से दिशा दीदी के नेतृत्व में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी समुदायों में मासिक धर्म (महावारी) के प्रति जागरूकता फैलाना और महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता संबंधी जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान एसएचजी सहित ग्रामीण किशोरियों को मासिक धर्म के समय साफ-सफाई रखने, पैड एवं साफ कपड़े के सही उपयोग, सेनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल और शरीर को स्वस्थ रखने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति भी जागरूक किया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से टीएसएफ के कर्मचारी मुकुंद महतो, दिशा दीदी सुनीता हेंब्रम, जूली नापित समेत अन्य दिशा दीदी उपस्थित रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।