ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलाचाइल्ड लाइन द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

चाइल्ड लाइन द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

सरायकेला। चाइल्ड लाइन जिला शाखा द्वारा रविवार को सरायकेला के निश्चिन्तपुर स्थित कौशल विकास केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया...

सरायकेला। चाइल्ड लाइन जिला शाखा द्वारा रविवार को सरायकेला के निश्चिन्तपुर स्थित कौशल विकास केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया...
1/ 2सरायकेला। चाइल्ड लाइन जिला शाखा द्वारा रविवार को सरायकेला के निश्चिन्तपुर स्थित कौशल विकास केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया...
सरायकेला। चाइल्ड लाइन जिला शाखा द्वारा रविवार को सरायकेला के निश्चिन्तपुर स्थित कौशल विकास केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया...
2/ 2सरायकेला। चाइल्ड लाइन जिला शाखा द्वारा रविवार को सरायकेला के निश्चिन्तपुर स्थित कौशल विकास केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया...
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाSun, 05 Jun 2022 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सरायकेला। चाइल्ड लाइन जिला शाखा द्वारा रविवार को सरायकेला के निश्चिन्तपुर स्थित कौशल विकास केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन द्वारा सभी छात्राओं व शिक्षकों को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस दौरान पौधारोपण करते हुए बताया गया विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य कारण पर्यावरण को सुरक्षा करना एवं पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस मनाया जाता है। लोगो में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। सभी बालिकाओं ने संकल्प लिया कि आधुनिक युग में हो रहे प्रदूषण से वातावरण को बचाने के लिए अपने आसपास गांव में वृक्षारोपण करेंगे और लोगों को भी लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। मौके पर चाइल्डलाइन के केंद्र समन्वयक साधु चरण महतो,सदस्य विकास दारोगा, रोमानी हांसदा, सेंटर इंचार्ज कृष्णा राणा व वार्डन पुतुल कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें