ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलाकार्यकर्ता पार्टी के स्तंभ, संगठन से पार्टी होगी मजबूत : छोटेराय

कार्यकर्ता पार्टी के स्तंभ, संगठन से पार्टी होगी मजबूत : छोटेराय

बढ़ेगी। उक्त बातें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष छोटेराय किस्कू ने गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रामबाबा आश्रम में पार्टी के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए...

कार्यकर्ता पार्टी के स्तंभ, संगठन से पार्टी होगी मजबूत : छोटेराय
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाSun, 07 Oct 2018 06:18 PM
ऐप पर पढ़ें

कार्यकर्ता पार्टी के स्तंभ होते हैं और संगठन से ही पार्टी मजबूत होगी। जब संगठन मजबूत होगा तो पार्टी अपने आप आगे बढ़ेगी। उक्त बातें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष छोटेराय किस्कू ने गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रामबाबा आश्रम में पार्टी के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।

कहा, कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है जिसने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है जो देश में लोकतंत्र की रक्षा कर सकती है। किस्कू ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अच्छे दिन का वादा कर सत्ता में आने के बाद मंहगाई चरम सीमा पर बढ़ी व जीएसटी व टैक्स के नाम पर जनता के उपर आर्थक बोझा दिया गया। रोजगार के नाम पर पकौड़ी बेचने की बात कही जाती है। किस्कू ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

सम्मेलन को विधानसभा प्रभारी नीला नाग, लाल बाबू सरदार, देवनाथ सरदार, राजकुमार सिंह व कृष्णा कैवर्त ने भी संबोधित किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार बारीक, देवा नंद महतो, सीताराम चौधरी, राजू रजक व अनिल कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बुधराम हेम्ब्रम के नेतृत्व में 22 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल : सम्मेलन में झामुमो के तेज तर्रार युवा नेता बुधराम हेम्ब्रम के नेतृत्व में 22 झामुमो कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए, जिनका जिलाध्यक्ष किस्कू ने स्वागत किया।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में सुदर्शन महतो, राजेश महतो, सोमाय मार्डी, शंभू महतो, राजेश महतो, सनातन हेस्सा, विमल महतो, भीमसेन मंडल, लखीराम हेस्सा, निरमल मंडल, मंगला चरण मार्डी, संजय मुर्मू, श्याम मार्डी, मंगल महतो, कृष्णा सोय, संजय पूर्ति, अभिजीत महतो, आस्तिक महतो, करण राउत, अजय महतो व नकुल महतो समेत अन्य शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें