फुटबॉल फाइनल मैच पुरुष वर्ग में जय श्रीराम की टीम बनी चैंपियन
महिला वर्ग के फाइनल में इलिगाडा एफसी ने टारगेट एफसी को 2-1 से हराकर चैंपियन बनने का खिताब जीता। यह प्रतियोगिता खूंटपानी प्रखंड के सोनरो में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 32 फुटबॉल टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को 8 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।

महिला वर्ग फाइनल मैच में इलिगाडा एफसी टीम बनी चैंपियन -कोल्हान क्षेत्र से 32 फुटबॉल टीमों ने लिया भाग खरसावां,संवाददाता। खूंटपानी प्रखंड के पुरूनिया पंचायत के सोनरो में इनुंग आखाडा की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 संपन्न हो गई। फाइनल मैच में रावण एफसी को 1-0 से पराजित कर जय श्रीराम की टीम चैंपियन बनी। वहीं महिला वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टारगेट एफसी टीम को 2-1 से पराजित कर इलिगाडा एफसी टीम चैंपियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त और फुटबॉल में किक मारकर किया।
प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से 32 फुटबॉल टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में चैम्पियन रहे जय श्रीराम टीम को एक खस्सी और 6 हजार, उप विजेता रहे रावण एफसी को एक खस्सी और 5 हजार रुपये प्रदान किए। तृतीय स्थान पर रहे डू एंड डाई इस्पात नगर और चौथे स्थान पर रहे सुमाल ब्रदर्स टीम को एक-एक खस्सी और दो-दो हजार रुपये देकर सम्मानित किया। वहीं पांचवें स्थान पर रहे एसेल बेरेल सोनरो और छठा स्थान प्राप्त करने वाले बुकडीह एफसी को एक-एक भेड़ा देकर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग की विजेता टीम इलिगाडा एफसी को 8 हजार और उपविजेता टीम टारगेट एफसी को 5 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। मौके पर गागराई ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ही गांव की प्रतिभा को निखारा जा सकता है। इस दौरान संजय पुरती, टोपरेपा पुरती, कैरा पुरती, महेश पुरती, हीरालाल पुरती, हरिश होनहागा, नारायण पुरती, श्रीराम गोप, संजय पुरती, लादुरा पुरती, तुरी पुरती आदि उपस्थित थे। फोटो संख्या : 03, फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेता टीम के साथ विधायक व अन्य।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


