
साप्ताहिक जनता दरबार में नागरिकों ने डीसी के समक्ष रखीं समस्याएं
सरायकेला में डीसी नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया। नागरिकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत की, जिसमें भूमि विवाद, महिला उत्पीड़न और अन्य मुद्दे शामिल थे। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
सरायकेला, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीसी नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं डीसी के समक्ष प्रस्तुत की। डीसी ने सभी आवेदनों को गंभीरता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में सरायकेला स्थित गेस्ट हाउस परिसर के समीप पड़ोसी की ओर से भूमि सीमा से सटा कर घर निर्माण करने से संबंधित विवाद, अंचल कार्यालय में बंदोबस्त संबंधी पंजी–टू में ऑनलाइन प्रविष्टि नहीं किए जाने, चांडिल प्रखंड अंतर्गत करंडीह में भारत ऑटोमोबाइल प्रालि. के निदेशक की ओर से जबरन कब्जा की गई भूमि को मुक्त कराने और राजनगर एवं नीमडीह अंचल अंतर्गत भूमि विवाद एवं लंबित म्यूटेशन, महिला उत्पीड़न समेत विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




