सरायकेला में पानी के लिए मचेगा हाहाकार, जलापूर्ति के दो मोटर पंप फुंके

Mar 01, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

सरायकेला में पानी के लिए मचेगा हाहाकार, जलापूर्ति के दो मोटर पंप फुंकेसरायकेला में पानी के लिए मचेगा हाहाकार, जलापूर्ति के दो मोटर पंप फुंकेसरायकेला म

सरायकेला में पानी के लिए मचेगा हाहाकार, जलापूर्ति के दो मोटर पंप फुंके

सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत और आस-पास के इलाकों में आने वाले 2 दिन पानी के लिए त्राहि-त्राहि मचने वाली है, क्योंकि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में लगे तीन में से दो मुख्य मोटर पंप जल गए हैं। इस कारण शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आश्चर्य की बात यह है कि 'हिंदुस्तान' ने पहले ही विभाग को खराब रखरखाव और मोटरों पर बढ़ते दबाव को लेकर सतर्क किया था, लेकिन अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद नहीं खुली। - ----अवैध कनेक्शन और ओवरलोड बना कारण बताया जा रहा है कि गर्मी की दस्तक के साथ ही मोटर पर दबाव बढ़ गया था।

विभाग के पास मौजूद तीन मोटरों में से अब केवल एक के सहारे ही पूरे शहर की प्यास बुझाने की चुनौती है। नगर पंचायत क्षेत्र में अनुमानित 20 हजार की आबादी के लिए रोजाना लाखों लीटर पानी की जरूरत है, लेकिन मोटर के जलने से आपूर्ति आधे से भी कम रह जाएगी। ------हिंदुस्तान का असर: पहले भी दी थी चेतावनी 'हिंदुस्तान' ने 19 फरवरी के अंक में ही "1836 कनेक्शन होने के बावजूद पानी की किल्लत" शीर्षक से खबर छापकर आगाह किया था। बताया था कि मोटर 18-20 घंटे लगातार चल रहे हैं और इनके जलने की पूरी संभावना है। विभाग को वैकल्पिक मोटर उपलब्ध कराने का आदेश महीनों पहले दिया गया था, जिसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। ------प्रभावित क्षेत्र और जनता का आक्रोश मोटर जलने से इंद्रटांडी, हाटटांडी और गेस्ट हाउस क्षेत्र की जलमीनारों से होने वाली सप्लाई बाधित होगी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विभाग केवल आश्वासन देता है, जबकि धरातल पर समाधान शून्य है। यदि जल्द ही मोटरों की मरम्मत या नई व्यवस्था नहीं की गई, तो लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। कोट शॉर्ट सर्किट के कारण दो मोटर जल गये हैं। मरम्मत के लिए जमशेदपुर भेजा गया है, जो रविवार शाम तक बनकर आ जाएंगे। सोमवार से पानी सप्लाई सुचारु रुप से शुरू कर दी जाएगी। --प्रकाश कुमार गुप्ता, कनीय अभियंता, पीएचईडी, सरायकेला सरायकेला को जलापूर्ति करने वाले तीन में से दो मोटर जल चुके हैं। इस कारण रविवार को भी पानी की सप्लाई बंद रहेगी। सोमवार को चालु हो जाएगी। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी टैंकर तैयार है। जहां जरुरत होगी पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा। --सुमित सुमन, सिटी मैनेजर, नगर पंचायत सरायकेला

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।