Saraikela News: एसआईआर : डुमरडीहा में तीन दिनों में 700 ममले का निपटारा
हिन्दुस्तान, सराईकेला
Saraikela News: राजनगर प्रखंड के डुमरडीहा पंचायत सचिवालय में एसआईआर के तहत पुनरीक्षण का कार्य संपन्न हुआ। तीन दिनों के कैम्प में 700 पुनरीक्षण निष्पादन किया गया। मतदाता सूची में विसंगतियों को संशोधित किया गया। इस कार्य में पंचायत मुखिया और सचिव सहित कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड के डुमरडीहा पंचायत सचिवालय में एसआईआर के तहत पुनरीक्षण का कार्य संपन्न हुआ।प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार ने कहा कि डुमरडीहा पंचायत सचिवालय में तीन दिनों कैम्प में कुल 700 पुनरीक्षण निष्पादन हुआ है। निर्वाचन कार्य में मतदाता सूची के नाम पर विसंगतियां पाया गया जो संशोधन कर अपलोड किया गया ताकि यह मतदाता कोई छूट न पाए। शिविर के आयोजन निमाई सोरेन मुखिया डुमरडीहा पंचायत, सचिव रोशन पूरती, रोजगार सेवा मनोज साहू के सहयोग से पुनरीक्षण सम्पन्न हुआ। मुखिया ने निर्बाध बिजली के साथ अन्य इंतजाम किया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीएल वी खगेश महतो , सुदर्शन मुर्मू, मोटू पूरती ,माला रानी महतो, दिनेश साहू ,कपिल देव महतो, महावीर सरदार ,करण सोरेन ,सभी ग्राम प्रधान , वार्ड सदस्य, मनरेगा मेट प्रमुख थे।


