Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsVillagers Protest Against Air Pollution from Poultry Farm in Gobindpur
खोकरो गांव में वायु प्रदूषण को लेकर ग्रामसभा, पोल्ट्री फार्म बंद करने की उठी मांग

खोकरो गांव में वायु प्रदूषण को लेकर ग्रामसभा, पोल्ट्री फार्म बंद करने की उठी मांग

संक्षेप: राजनगर के खोकरो गांव में ग्राम प्रधान साहेब राम हांसदा की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई, जिसमें ग्रामीणों ने पोल्ट्री फार्म से फैल रहे वायु प्रदूषण का विरोध किया। गांव से 100 मीटर की दूरी पर स्थित फार्म से दुर्गंध और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है। ग्रामीणों ने तीन महीने में फार्म बंद करने की मांग की है।

Tue, 4 Nov 2025 11:35 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

राजनगर।राजनगर प्रखंड के गोबिंदपुर पंचायत अंतर्गत खोकरो गांव में मंगलवार की सुबह ग्राम प्रधान साहेब राम हांसदा की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गई। सभा में ग्रामीणों ने गांव में संचालित लेयर पोल्ट्री फार्म से फैल रहे वायु प्रदूषण का विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित इस फार्म से लगातार दुर्गंध फैल रही है, जिससे गांव में मक्खी-मच्छर की संख्या बढ़ गई है और बीमारियां फैल रही हैं।ग्रामीणों ने बताया कि फार्म से करीब 200 मीटर की दूरी पर बनकटी उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्थित है, जहां पढ़ने वाले बच्चे भी बदबू और मच्छरों से परेशान हैं।इस

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुद्दे पर ग्रामसभा में पोल्ट्री फार्म के संचालक रजनीश कुमार भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने तीन महीने के भीतर फार्म को बंद करने का अल्टीमेटम दिया, जबकि संचालक ने एक वर्ष का समय मांगा। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन महीने में फार्म बंद नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।ग्रामसभा में सुनाराम हांसदा, होपना हेंब्रम, धनुराम हेंब्रम, लखन सोरेन, संखो राम टुडू, दशमथ मुर्मू, सनातन टुडू, मोहित गोप, सोमई टुडू, सीताराम गोप, अनादि मुर्मू, नरान सोरेन, दुर्गा हांसदा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।