Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsVillage Girls in Saraikela Break Tradition Enroll in Science Education
जिले में गांव की बेटियों ने तोड़ी परंपरा, विज्ञान में बढ़ा रुझान

जिले में गांव की बेटियों ने तोड़ी परंपरा, विज्ञान में बढ़ा रुझान

संक्षेप:

सरायकेला में गांव की बेटियों ने विज्ञान में रुचि दिखाई है। इस वर्ष जिले के 8 केजीबीवी और 1 जेबीएवी में कुल 115 छात्राओं ने विज्ञान संकाय में दाखिला लिया है। डीसी की करियर काउंसलिंग के बाद छात्राओं में...

Sep 05, 2025 05:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

सरायकेला, संवाददाता। जिले में गांव की बेटियां भी परंपरा को तोड़ती हुईं विज्ञान में रुचि ले रही हैं। इसका प्रमाण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आदिवासी विद्यालय में विज्ञान संकाय में नामांकन की संख्या बता रही है। यह संख्या पिछले कई वर्षों की तुलना में अधिक है। इस वर्ष जिले के 8 केजीबीवी एवं 1 जेबीएवी विद्यालय में कुल 115 छात्राओं ने विज्ञान संकाय में दाखिला कराया है। वहीं, वाणिज्य संकाय में भी छात्राओं की संख्या में इजाफा हुआ है। दो माह पूर्व डीसी ने की थी करियर काउंसलिंग : जिले के सभी नौ कस्तूरबा विद्यालय में से पूर्व सिर्फ गम्हरिया में विज्ञाम की पढ़ाई होती थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विज्ञान विषय के नाम से ही बच्चियों में एक असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इस कारण कस्तूरबा विद्यालय के विज्ञान संकाय में नामांकन कम होता था। यह देख दो माह पूर्व डीसी नीतीश कुमार सिंह ने काउंसिलिंग करते हुए विज्ञान और वाणिज्य विषय में बच्चियों को पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा के द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में जा-जाकर मोटिवेट किया गया, जिसका परिणाम विज्ञान और वाणिज्य संकाय के नामांकन में बढ़ोतरी हुई। -जिले के तीन स्कूलों में हो रही है विज्ञान की पढ़ाई पूर्व में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विज्ञान संकाय में नामांकन कम होने के कारण केवल गम्हरिया के केजीबीवी में ही विज्ञान विषय की पढ़ाई होती थी। लेकिन, इस वर्ष विज्ञान संकाय में नामांकन में वृद्धि को देखते हुए विभाग द्वारा जिले में तीन विद्यालय में विज्ञान की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत गम्हरिया के साथ-साथ चांडिल और खरसावां के केजीबीवी में भी विज्ञान विषय की पढ़ाई शुरू हो गई है। यहां विज्ञान विषय की नामांकित छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। --- किस जगह कितना हुआ नामांकन केजीबीवी कुल नामांकन सरायकेला 2 खरसावां 14 कुचाई 1 गम्हरिया 33 राजनगर 3 चांडिल 37 नीमडीह 10 ईचागढ़ 1 जेबीएवी कुकड़ू 14 इस वर्ष विज्ञान और वाणिज्य विषय में छात्राओं का नामांकन बढ़ा है, जिसके कारण तीन केजीबीवी में पढ़ाई हो रही है। कैलाश मिश्रा, डीईओ, सरायकेला-खरसावां