रानी पद्मावती कन्या उच्च विद्यालय में तोड़फोड़, शरारती बच्चों ने रसोई से चुराए मसाले
बस स्टैंड स्थित रानी पद्मावती कन्या उच्च विद्यालय में शरारती बच्चों ने उत्पात मचाया। प्रधानाध्यापक ने मेन गेट और दीवारों के नुकसान का अवलोकन किया। सीसीटीवी फुटेज में 6-7 नाबालिग बच्चों की पहचान हुई। सौभाग्य से मध्याह्न भोजन के बर्तन सुरक्षित रहे। स्कूल की सुरक्षा पर भी सवाल उठे हैं।
सरायकेला । बस स्टैंड स्थित रानी पद्मावती कन्या उच्च विद्यालय में शुक्रवार को दोपहर 3.48 बजे 6-7 शरारती बच्चों ने जमकर उत्पाद मचाया। शनिवार को जब प्रधानाध्यापक राजकिशोर गुप्ता स्कूल पहुंचे तो देखा कि स्कूल का मेन गेट टूटा हुआ है तथा दीवारों में नुकसान पहुंचाया गया है ।
सीसीटीवी फुटेज की जांच
सीसीटीवी में देखा तो पाया कि उक्त कांड को अंजाम 6-7 नाबालिग बच्चे दिए है । उपद्रवियों ने स्कूल का मेन गेट तोड़कर परिसर में रखी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। गनीमत यह रही कि मध्याह्न भोजन के सभी बर्तन स्टोर रूम में सुरक्षित थे, जिससे बड़ी चोरी टल गई। दीवारों पर फेंके पत्थर, किचन की तोड़ी खिड़की
कमरों में ताला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी कमरों में ताला लगा होने के कारण उपद्रवी उन्हें खोल नहीं सके। इसके बाद उन्होंने कमरों की दीवारों पर पत्थर मारकर नुकसान पहुंचाया। बाहर रखे अन्य सामानों को भी क्षति पहुंचाई गई। इसके बाद बच्चों ने रसोई (किचन) की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान चुराने का प्रयास किया। कीमती बर्तन या अनाज न मिलने पर वे केवल मसालों के पैकेट लेकर फरार हो गए।
एमडीएम के बर्तन सुरक्षित
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, मध्याह्न भोजन बनाने वाले सभी बर्तनों को प्रतिदिन खाना बनने के बाद सुरक्षित रूप से स्टोर रूम में बंद कर दिया जाता है। इसी सतर्कता के कारण बर्तनों की चोरी नहीं हो सकी और स्कूल को भारी नुकसान से बचाव हो गया।
बाउंड्री की ऊंचाई
स्कूल का बाउंड्री की ऊंचाई कम होने का फायदा उठाते है असामाजिक तत्व। प्रधानाध्यापक राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि स्कूल का बाउंड्री की ऊंचाई कम होने के कारण रात में असामाजिक तत्वो का जमावड़ा लगा रहता है । जब स्कुल खोला जाता है तो दूसरी मंजिल के बरामदे पर शराब की बोतलें गिरी मिलती है । इस बात की शिकायत स्कूल की और से नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी को दी गई है ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


