बच्चों को निःशुल्क ओड़िया और संस्कृत भाषा की बुनियादी शिक्षा दी जाएगी
सरायकेला के माजना घाट स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में उत्कलीय पुरोहित समाज की बैठक हुई। बैठक में ओड़िया और संस्कृत भाषा के संरक्षण पर चर्चा की गई। समाज के अध्यक्ष घासीराम सतपति ने बताया कि बच्चों को निःशुल्क भाषा शिक्षा दी जाएगी। इच्छुक अभिभावक नामांकन फॉर्म ले सकते हैं।

सरायकेला,संवाददाता। सरायकेला के माजना घाट स्थित पंचमुखी शिव मंदिर परिसर में रविवार को उत्कलीय पुरोहित समाज की बैठक हुई। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष घासीराम सतपति ने की। बैठक के दौरान क्षेत्रीय भाषा ओड़िया और शास्त्रीय भाषा संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन को लेकर चर्चा की गई। घासीराम सतपति ने कहा कि ओड़िया और संस्कृत भाषा का संरक्षण और संवर्धन के लिए उत्कलीय पुरोहित समाज योगदान देगा। समाज के सदस्यों की ओर से बच्चों को निःशुल्क ओड़िया और संस्कृत भाषा की बुनियादी शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान में सभी वर्ग के इच्छुक बालक व बालिका को शामिल किया जाएगा जो ओड़िया और संस्कृत भाषा की शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक हैं।दोनों
भाषा की शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक बालक, बालिकाओं के अभिभावक घासीराम सतपति और नीलकंठ षाड़ंगी से नामांकन फॉर्म ले सकते हैं। मौके पर पुलक सतपति, घासी रथ, किशोर षाड़ंगी, हेरंबो महापात्र, पुलक सतपति एवं पिंटू सतपति के साथ पुरोहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


