Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsUniversal Health Coverage Day Celebrated at Sadar Hospital in Jharkhand
सदर अस्पताल में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे का आयोजन

सदर अस्पताल में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे का आयोजन

संक्षेप:

झारखंड के सदर अस्पताल में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई, जैसे जननी शिशु सुरक्षा योजना। इस योजना के तहत प्रसव और सी-सेक्शन की मुफ्त सेवाएं उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में चिकित्सकों और लाभार्थियों ने भाग लिया, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Dec 12, 2025 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

सदर अस्पताल में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे का आयोजन सदर अस्पताल में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे का आयोजन -जननी शिशु सुरक्षा योजना समेत अन्य की मिली जानकारी सरायकेला, संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे का आयोजन सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में किया गया। सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में एलएडीसी दिलीप शॉ, सिविल सर्जन सरयू प्रसाद सिंह, डॉ. रीना, डॉ. अनिर्बान, चिकित्सा पदाधिकारी, पैरा लीगल वॉलेंटियर्स, लाभार्थियों और अन्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर दिलीप शॉ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सरकार की कई प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने जननी शिशु सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से बताया। जिसके अंतर्गत प्रसव एवं सी-सेक्शन की नि:शुल्क कैशलेस सुविधा, दवाईयां, जांच, आहार और 30 दिनों तक मुफ्त उपचार उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने इसके पात्रता मानदंडों पर भी प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त उन्होंने राष्ट्रीय आयोडीन, अभाव विकार नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना, अन्य कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। एलएडीसी ने कहा कि चिकित्सा सेवाओं के डिजिटलीकरण से बिचौलियों की भूमिका लगभग समाप्त हो चुकी है। कहीं उनकी मौजूदगी है तो उसे भी जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा। सिविल सर्जन सरयू प्रसाद सिंह ने सरकार की ओर से दी जा रही लाभकारी सेवाओं की जानकारी दी। कहा कि अब स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के घर-घर तक पहुंच रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अब जाति, लिंग और आयु से परे सभी के लिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रही है। कार्यक्रम का समापन पैरा लीगल वॉलेंटियर्स और लाभार्थियों की सक्रिय भागीदारी के साथ हुआ। जिसने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। फोटो : सदर अस्पताल में कार्यक्रम को संबोधित करते दिलीप शॉ