Saraikela News: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर फेडरेशन ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा
Saraikela News: सरायकेला में सीएमएसओई केभीपीएसडी बालिका उच्च विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंत्री सुदिव्य सोनू के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। सभा में मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
Saraikela News: सरायकेला । सरायकेला स्थित सीएमएसओई केभीपीएसडी बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में जिले के सभी प्रखंडों से भारी संख्या में शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभा के दौरान उपस्थित सदस्यों ने मंत्री के असामयिक निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया। फेडरेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिवंगत मंत्री की प्रतिकृति (तस्वीर) पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन कर्मचारी और शिक्षक जगत के साथ-साथ पूरे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि सभा प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार महतो, प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मंजूषा महतो, जिला संरक्षक वासुदेव राम, जिला सचिव जवाहरलाल महतो, जिला कोषाध्यक्ष हरे कृष्ण महतो, जिला उपाध्यक्ष बलराम टुडू एवं मनमोहन कुमार, जिला संयुक्त सचिव नवीन चंद्र महतो, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा पार्वती हेस्सा, महिला प्रकोष्ठ सचिव आल्पना महतो, राज्य प्रतिनिधि देवेंद्र नाथ माझी, कामदेव महतो एवं उदित गोराई सहित जिला महिला प्रकोष्ठ से मीनाक्षी रजक, अपर्णा महतो, गीता कुमारी, उषा रानी महतो एवं जोली महापात्र सहित सैंकडो सदस्य उपस्थित रहीं।


