ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलाआदिवासी संस्कृति, परंपराओं से छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए : मुंडा

आदिवासी संस्कृति, परंपराओं से छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए : मुंडा

आदिवासी संस्कृति, परंपराओं से छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए : मुंडा

आदिवासी संस्कृति, परंपराओं से छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए : मुंडा
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाSat, 22 Sep 2018 02:02 AM
ऐप पर पढ़ें

आदिवासी संस्कृति व परंपराओं सेर छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए। विपक्ष झूठा प्रचार के बल पर राजनीति कर सकता है, लेकिन आदिवासियों का भला नहीं कर सकता है। ऐसे लोग राजनीति करने के लिए वोट लेते हैं। उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटपानी के पुरूनिया स्टेडियम में भाजपा द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।

विधायक की सहमति से बंद हो गये 35 स्कूल : कहा, खूंटपानी के 35 स्कूल विधायक की सहमति से बंद हो गये। यह विधायक की देन है। क्षेत्र का विकास होना चाहिए ये जरूरी है, लेकिन विकास उनको मिटाकर नहीं होना चाहिए। उनका स्वाभिमान, सम्मान व उनके जल जंगल, जमीन को बचाकर होना चाहिए। कहा, उन्होंने हमेशा इस बात को ध्यान में रखकर नीतियों को बनाने का काम किया है। उन्होंने फैक्टरी लगाने के लिए जमीन देने की बात किसी रैयतदार से नहीं कहीं। अगर रैयतदार चाहते हैं तो फैक्टरी लगायें, नहीं चाहते हैं तो जमीन नहीं दें। अस्पताल निर्माण, स्कूल निर्माण सहित विकास के कार्यक्रम में जमीन देने के पक्षधर हूं।

जनता को गुमराह कर रहा झामुमो : वहीं, खूंटी लोकसभा सांसद कड़िया मुंडा ने कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा का झंडा पुन: बुलंद करेंगे। जमीन के मुद्दे पर झामुमो जनता को गुमराह कर रहा है। जमीन के बिना विकास नहीं हो सकता, विकास में जनता सहयोग करे। कहा, चुनाव नजदीक है। कार्यकर्ता अपना जिम्मेदारी को उठाने का काम करें। सबका साथ लेकर सबका विकास भाजपा का लक्ष्य है। विपक्ष के पास प्रधानमंत्री के लिए नेता नहीं : विपक्ष के पास प्रधानमंत्री के लिए नेता नहीं है। राहुल गांधी परिपक्व नेता नहीं हैं। इसलिए हम उन्हें बेचारा बोलते हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, जिला प्रभारी अशोक षाड़ंगी, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव आदि ने भी संबोधित किया। रिमझिम बारिश में भी उमड़ी भीड़ : इस दौरान रिमझिम बारिश के बीच आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी भीड़ उमड़ी।

साथ ही प्रखंड भाजपा की बूथ कमेटियों की समीक्षा की गयी। वहीं, सरकार की जनहित योजनाओं को लेकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुख, महिला सदस्य व सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की बात कही गई।

कई झामुमो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल : कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान झामुमो के बीस कार्यकर्ता रमाये दोराई, सिदिऊ दोराई के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गये। इन कार्यकर्ताओं का पाटी में स्वागत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व सांसद कड़िया मुंडा ने माला पहनाकर किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद कड़िया मुंडा, जिला प्रभारी अशोक षांडगी, पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, मीरा मुंडा, उदय सिंहदेव, प्रदीप सिंहदेव, झंडा हाईबुरू, संजू पांडे, जिप सानगी बानरा आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें